Breaking News

जयपुर में 2 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली कार्यालय अब वीकेंड पर भी खुलेंगे

जयपुर में 2 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। शहर के कई इलाकों में फर्म ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के आधार पर ही अलग-अलग इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे पहले झोटवाड़ा और भांकरोटा जैसे क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

स्मार्ट मीटर की खासियत

डिस्कॉम इंजीनियरों के मुताबिक, स्मार्ट मीटर में नए फीचर जोड़े गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी और वे रियल टाइम रीडिंग भी चेक कर सकेंगे।

शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे बिजली कार्यालय

डिस्कॉम ने अपने वित्तीय लक्ष्य पूरे करने के लिए शनिवार और रविवार को भी बिजली कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। हालांकि, इन दिनों कैश काउंटर दोपहर 2 बजे के बाद बंद हो जाता है। इस वजह से दूर-दराज से बिल जमा कराने आए उपभोक्ताओं को परेशानी होती है और कभी-कभी कार्यालय में उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच विवाद भी हो जाता है।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?