Breaking News

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी का निधन

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया है। अनीता गोयल कैंसर से जूझ रही थी और गुरुवार को तड़के करीब 3 बजे अपनी अंतिम सांस ली। उनके आखिरी समय में पति नरेश गोयल भी उनके साथ रहे। वर्तमान में नरेश गोयल जमानत पर मुंबई आवास पर हैं। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रहा है। अनीता गोयल ने पीछे पति नरेश गोयल और बच्चों नम्रता और निवान गोयल को छोड़ दिया है।

नरेश गोयल ने पत्नी की बीमारी का हवाला देकर ही बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी। उन्हें केनरा बैंक द्वारा दिए गए 539 करोड़ रुपए के ऋण की हेराफेरी का आरोप है, जो उनकी कंपनी जेट एयरवेज को दिया गया था। इसके बाद, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर 2023 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?