Breaking News

जेडन सील्स का कमाल, पाकिस्तान के लिए बना सबसे काला दिन

वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज जेडन सील्स ने तीसरे और निर्णायक वनडे में ऐसा गेंदबाजी प्रदर्शन किया, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम महज़ 92 रन पर ढेर हो गई और वेस्टइंडीज ने बड़ी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत साधारण रही। लेकिन कप्तान शाई होप ने शानदार शतक जड़ा और जस्टिन ग्रीव्स ने तेज़तर्रार अर्धशतक लगाकर स्कोर को 294 रन तक पहुँचा दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 250 तक भी नहीं पहुँच पाएगी, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने मैच का रुख बदल दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। जेडन सील्स ने नई गेंद से ही कहर बरपा दिया। उन्होंने पावरप्ले में 4 विकेट निकालकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान जैसे बड़े बल्लेबाज भी उनके सामने टिक नहीं पाए।

जेडन सील्स ने सिर्फ 7.2 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट लिए। यह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन के नाम था, जिन्होंने 2013 में 39 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

विंस्टन डेविस – 51 रन देकर 7 विकेट (1983, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)

कॉलिन क्रॉफ्ट – 15 रन देकर 6 विकेट (1981, इंग्लैंड के खिलाफ)

जेडन सील्स – 18 रन देकर 6 विकेट (2025, पाकिस्तान के खिलाफ)

23 वर्षीय जेडन सील्स 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का हिस्सा रहे थे। 2021 में उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया। अब तक वे 21 टेस्ट और 25 वनडे खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने क्रमशः 88 और 31 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि वे टी20 लीग से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट पर ध्यान देते हैं।

इस जीत से वेस्टइंडीज ने सीरीज अपने नाम की और जेडन सील्स को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ पूरी सीरीज में 10 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?