पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में बुरी तरह हार गई। यह मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 294/6 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने नाबाद 120 रन ठोके, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 43* रनों की तेज़ पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज़ सईम आयूब और अब्दुल्लाह शफीक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान मोहम्मद रिज़वान भी शून्य पर आउट हुए। स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पूरी टीम 29.2 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई।
वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज़ जैडन सील्स ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट सिर्फ 18 रन देकर झटके। यह पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट में 202 रनों से चौथी सबसे बड़ी हार रही। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 34 साल बाद पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
CHANNEL009 Connects India
