Breaking News

टीकमगढ़ कृषि मंडी में गेहूं के दाम पहुंचे 3000 रुपए तक

टीकमगढ़: जिले की कृषि उपज मंडी में अगले सप्ताह से रबी सीजन का अनाज आने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर मंडी प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं

गेहूं के बढ़े दाम

सरकारी दर पर गेहूं 2425 रुपए प्रति क्विंटल है, लेकिन खुली मंडी में इसका भाव 2900 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

अनाज के मौजूदा भाव

  • गेहूं: 2950 – 3000 रुपए/क्विंटल
  • ज्वार: 2350 – 2400 रुपए/क्विंटल
  • सरसों: 5200 रुपए/क्विंटल (सरकारी रेट 5950 रुपए)
  • मूंगफली: 3800 – 4400 रुपए/क्विंटल
  • मटर: 3350 – 3400 रुपए/क्विंटल
  • चना: 5225 – 5300 रुपए/क्विंटल

मंडी में सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था

मंडी प्रबंधन मंडी परिसर की सफाई करवा रहा है। टीन शेड के पास कचरे के ढेर हटाए जा रहे हैं

  • किसानों के लिए विश्राम गृह और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
  • सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे।
  • धर्मकांटे की सही तौल पर भी नजर रखी जा रही है।
  • किसानों को नकद भुगतान प्राथमिकता से किया जाएगा।

मंडी प्रबंधन का बयान

मंडी सचिव घनश्याम दास प्रजापति ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है

About admin

Check Also

असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 21.36 करोड़ की ड्रग्स जब्त की, मणिपुर के पांच लोग गिरफ्तार

असम में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई STF ने ₹21.36 करोड़ की नशीली खेप पकड़ी, …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?