Breaking News

तमिलनाडु: डिंडीगुल अस्पताल में भीषण आग, छह लोगों की मौत

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, सभी लोग अस्पताल की लिफ्ट में बेहोश पाए गए थे। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लिफ्ट में बेहोश पाए गए लोगों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक मासूम और तीन महिलाएं भी बताई जा रही हैं।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों ने अस्पताल के लगभग 30 मरीजों को बाहर निकाल लिया था, इसके बाद उन्हें लिफ्ट के अंदर मृतक मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि निकाले गए लोगों को जिला जीएच में भर्ती कराया गया है।  टीवी पर दिखाए जा रहे दृश्यों में इमारत से आग और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है।

इस हादसे पर डिंडीगुल का जिला कलेक्टर एमएन पूनगोडी ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा  कि लगभग दो घंटे पहले एक निजी अस्पताल में आग लग गई थी। यहां के मरीजों को बचा लिया गया है और पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ हताहत हो सकते हैं, लेकिन हम मौतों की संख्या की पुष्टि डॉक्टरों से पुष्टि के बाद ही करेंगे।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?