Breaking News

दमोह न्यूज़: लिधौरा गांव में दो गुटों के बीच पथराव, आठ थानों का पुलिस बल तैनात, एक गुट के 13 लोगों पर मामला दर्ज

सार: दमोह के लिधौरा गांव में देवी विसर्जन के दौरान रास्ते को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जो बाद में पथराव में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आठ थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। एक गुट के 13 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

विस्तार: दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में 14 अक्टूबर की रात देवी विसर्जन के दौरान रास्ते को लेकर सचेंद्र पटेल और ठाकुर गुट के बीच विवाद हो गया। पहले तो कहा-सुनी हुई, लेकिन बाद में यह विवाद बढ़कर पथराव में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।

मंगलवार रात फिर से दोनों गुटों में तनाव बढ़ा और दोबारा पथराव हुआ। पुलिस ने इस घटना के बाद गांव में शांति बनाए रखने के लिए आठ थानों का पुलिस बल तैनात किया है। सचेंद्र पटेल की शिकायत पर नारायण ठाकुर और उसके परिवार के 13 लोगों पर बलवे का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पूरी रात गांव में गश्त की और अब भी गांव में पुलिस तैनात है ताकि दोबारा कोई विवाद न हो।

About admin

Check Also

सनातन पर स्टालिन के बयान से भड़के भाजपा विधायक पाठक:एसपी को पत्र लिखकर एफआईआर की मांग; सनातन खत्म होना चाहिए बयान पर है विवाद

सनातन पर स्टालिन के बयान से भड़के भाजपा विधायक पाठक एसपी को पत्र लिखकर FIR …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?