Breaking News

दिवाली से पहले दिल्ली में परेशानी: हवा में जहर, पानी की कमी

सारांश
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 31 अक्टूबर तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस बीच, दिल्ली की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे लोगों को दिवाली में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

विस्तार
दिल्ली वालों के लिए इस दिवाली में कई परेशानियाँ आने वाली हैं। पटाखों पर लगे बैन ने पहले ही त्योहार का मजा कम कर दिया है, और अब पानी की कमी ने स्थिति और भी खराब कर दी है।

दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि 31 अक्टूबर तक दिल्ली के 60 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली में पानी कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आता है, जहां इसे पीने और अन्य उपयोग के लिए तैयार किया जाता है।

भारगथी प्लांट (110 एमजीडी) और सोनिया विहार प्लांट (140 एमजीडी) में पानी मुख्य रूप से गंग नहर से आता है, लेकिन यूपी सिंचाई बोर्ड इसकी मरम्मत के लिए 12 से 31 अक्टूबर तक इसे बंद कर रहा है। इस कारण, पानी की आपूर्ति यमुना नदी से की जा रही है, लेकिन यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर ज्यादा होने से इसे साफ करने में दिक्कत आ रही है। इससे पानी की सप्लाई 30% तक कम हो गई है।

पानी टैंकर मंगाने के लिए संपर्क नंबर
दिल्ली जल बोर्ड ने पानी का टैंकर मंगाने के लिए कई फोन नंबर जारी किए हैं। केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर हैं:

  • 1916
  • 23527679
  • 23634469
  • 1800117118

इसके अलावा, कुछ इलाकों के लिए विशेष नंबर भी दिए गए हैं:

  • मंडावली: 22727812, 9810091769
  • लोनी रोड: 22814518, 22816023
  • यमुना विहार: 22817228
  • जागृति एसपीएस: 22374834, 22374237
  • ग्रेटर कैलाश: 29234746, 29234747
  • गिरी नगर: 26473720
  • वसंत कुंज: 26137216
  • जल सदन: 29819035, 29814106
  • सरिता विहार/ओखला: 26388976

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?