Breaking News

दुकान बंद कराने के विवाद में युवक पर हमला, 7-8 लोग हुए शामिल

कैंट थाना क्षेत्र के विट्ठल नगर मोमिनपुरा में दुकान बंद कराने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान फर्नीचर की दुकान चलाने वाले एक युवक पर तलवार और पत्थरों से हमला किया गया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।

पीड़ित युवक का नाम टीपू है, जो फर्नीचर का काम करता है। उसकी शिकायत के अनुसार शेरू और उसका बेटा अर्जान अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आए और जबरन दुकान बंद करने का दबाव बनाने लगे। पहले गाली-गलौज हुई और फिर कुछ देर बाद आरोपी 7-8 लोगों को बुलाकर ले आए।

आरोप है कि सभी ने मिलकर अचानक तलवारों और पत्थरों से टीपू पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले में मारपीट, गाली-गलौज और आपराधिक धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि धारदार हथियार से हमला होने के बावजूद पुलिस ने केवल साधारण चोट की धाराएं लगाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?