Breaking News

धान खरीदी: खरीदी से पहले ही 290 क्विंटल धान जब्त, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू की गई। इसके एक दिन पहले, चिल्फी बॉर्डर पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 290 क्विंटल धान जब्त किया। यह धान बिहार के बबुआ जिले से ट्रक (यूपी 70 ईटी 3243) के जरिए राजनांदगांव ले जाया जा रहा था।

बिना दस्तावेज पकड़ा गया ट्रक
चिल्फी में जांच के दौरान ट्रक रोका गया। जांच में पाया गया कि ड्राइवर मोहम्मद साहिद और हेल्पर सुफियान के पास धान परिवहन के लिए जरूरी कागजात नहीं थे। इसके चलते टीम ने ट्रक और धान जब्त कर लिया।

कानूनी कार्रवाई की संभावना
पुलिस और राजस्व विभाग ने धान और ट्रक जब्त करने के बाद ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ की। यदि धान से जुड़े पूरे कागजात प्रस्तुत किए जाते हैं तो धान और ट्रक लौटाए जा सकते हैं। अन्यथा मामला कोर्ट में जाएगा और धान राजसात किया जाएगा।

हर साल होती है धान तस्करी
धान खरीदी सीजन में अक्सर दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर खपाने की कोशिश की जाती है। हर साल लाखों रुपए के धान इस तरह जब्त किए जाते हैं। प्रमुख रूप से चिल्फी और पोलमी बॉर्डर से तस्करी के मामले सामने आते हैं।

विशेष चेकपोस्ट बनाए गए
जिला प्रशासन और पुलिस ने अंतरराज्यीय बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाए हैं। चिल्फी, पोलमी, रेंगाखार और अन्य क्षेत्रों में सख्ती से जांच की जा रही है ताकि अवैध धान तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?