नॉर्वे के स्टावेंगर में सोमवार को खेले गए नॉर्वे चैस 2025 के क्लासिकल फॉर्मेट मुकाबले में विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसेन ने भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश को हराकर खुद को शतरंज का असली “राजा” घोषित कर दिया।
डी. गुकेश, जिन्होंने पिछले दिसंबर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे युवा विश्व शतरंज चैम्पियन बनने का रिकॉर्ड बनाया था, और पांच बार के विश्व चैम्पियन कार्लसेन के बीच यह पहला क्लासिकल मैच था, जिसे विश्व शतरंज समुदाय ने बड़े उत्साह से इंतजार किया था।
मैग्नस कार्लसेन की यह जीत उनकी शतरंज में शीर्ष पर अपनी पकड़ को और मजबूत करती है और यह मुकाबला शतरंज प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ।
नॉर्वे चैस 2025: पहले मैच में मैग्नस कार्लसेन ने अपनाया Jobava London सिस्टम, दिया विरोधी को चौंकाने वाला जवाब
नॉर्वे चैस 2025 के पहले मैच में विश्व नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसेन ने सफेद मोहरे से खेलते हुए Jobava London सिस्टम (1. d4 Nf6 2. Nc3 d5 3. Bf4) का चुनाव किया, जिसने सभी को चौंका दिया। इस अप्रत्याशित शुरुआत ने विरोधी खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों के बीच चर्चा छेड़ दी।
कार्लसेन की यह रणनीति उनके खेल में नवीनता और गहराई को दर्शाती है, जो इस टूर्नामेंट में उनकी बढ़त बन सकती है।
CHANNEL009 Connects India
