Breaking News

पत्नी पर चाकू से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के गौरवपथ में सोमवार सुबह सागरपारा के राकेश पटेल ने अपनी पत्नी शशि देवदास पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शशि और राकेश के बीच प्रेम विवाह हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद राकेश ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?