Breaking News

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: ममता बनर्जी का क्लीन स्वीप, बीजेपी को बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल उपचुनाव परिणाम 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। ममता बनर्जी ने बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया है।

टीएमसी ने जीती सभी 6 सीटें

टीएमसी ने सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी, मदारीहाट, हरोआ और तालडांगरा सीटों पर जीत दर्ज की। ये सभी सीटें राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में आती हैं।

रेप केस के बाद मुश्किलों का अंदेशा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप की घटना के बाद टीएमसी की लोकप्रियता पर असर पड़ने की अटकलें थीं। घटना के बाद पूरे राज्य में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिससे माना जा रहा था कि उपचुनाव में टीएमसी को मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं।

मजबूत उम्मीदवारों से बदला खेल

हालांकि, टीएमसी ने उपचुनाव में मजबूत और प्रभावशाली उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर बाजी पलट दी। ममता बनर्जी की रणनीति और जनता का भरोसा इस जीत में अहम साबित हुआ।

टीएमसी की यह बड़ी जीत ममता बनर्जी के नेतृत्व और राज्य में उनकी पकड़ को फिर से साबित करती है।

About admin

Check Also

बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को मतदान

बिहार विधान परिषद की एक खाली सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?