Breaking News

पाकिस्तान की एशिया कप 2025 टीम को लेकर तस्वीर वायरल

2025 एशिया कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की संभावित स्क्वॉड सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन एक तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है जिसमें 15 खिलाड़ियों के नाम दिख रहे हैं।

इस वायरल टीम में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज़ बाबर आज़म, वनडे कप्तान मोहम्मद रिज़वान और स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी का नाम शामिल है। इसके अलावा फखर ज़मान, मोहम्मद हारिस, हसन नवाज़ और साहिबजादा फ़रहान जैसे खिलाड़ी भी इस सूची में नजर आ रहे हैं। वहीं, युवा प्रतिभा सैम अयूब और सुफियान मुकीम को भी मौका दिया गया है।

माना जा रहा है कि यह टीम एशिया कप 2025 और उससे पहले होने वाली त्रिकोणीय सीरीज़ के लिए तैयार की गई है। हालांकि, कप्तान कौन होगा, इस बारे में अभी स्पष्टता नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बाबर आज़म को टीम में वापस बुलाया जा सकता है, लेकिन रिज़वान का चयन अभी भी अनिश्चित माना जा रहा था। बावजूद इसके, इस तस्वीर में दोनों ही स्टार खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा दिखाया गया है।

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। इस बार टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा टक्कर 14 सितंबर को होगा, जो लीग स्टेज का मैच होगा। इसके अलावा अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं तो 21 सितंबर को फिर से भिड़ेंगी। वहीं, अगर दोनों फाइनल तक का सफर तय करती हैं तो एक और मुकाबला देखने को मिलेगा। यानी इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 हाई-वोल्टेज मैच हो सकते हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?