Related Articles
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक बदमाश पकौड़ी उर्फ प्रमोद हिस्ट्रीशीटर है, जो लंबे समय से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था।पुलिस ने बदमाशों को घेरा, की फायरिंग
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश नकटिया रोड पर हैं। शुक्रवार सुबह बिथरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह की टीम ने भीमपुर गौंटिया गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने घिरते देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में सिपाही आकाश की गर्दन के पास से गोली निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे पकौड़ी उर्फ प्रमोद के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश जमीन पर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश रोहताश भी पकड़ा गया।
अस्पताल में भर्ती, जेल भेजने की तैयारी
घायल बदमाश पकौड़ी और सिपाही आकाश को बिथरी चैनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद पुलिस ने बताया कि बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
मुठभेड़ में शामिल टीम
इस मुठभेड़ में बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम वेद सिंह, एसएसआई देवेंद्र सिंह, दरोगा पवन कुमार शर्मा, शशांक सिंह, सर्वेश सिंह, हेड कांस्टेबल तिरमल सिंह और कांस्टेबल आकाश शामिल थे।
आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज
पकौड़ी और रोहताश के खिलाफ शहर के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
CHANNEL009 Connects India
