Breaking News

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, पिता और तीन बच्चों की मौत

प्रयागराज के नैनी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बालू से भरे ट्रक ने झोपड़ी के बाहर सो रहे परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में पिता और उनके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस अब ट्रक के मालिक और फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

यह हादसा नैनी में यमुना पुल के पास रेलवे के निर्माणाधीन पावर हाउस के पास हुआ। मृतक छोटेलाल अपने परिवार के साथ मजदूरी करता था और वहीं पास में बनी झोपड़ी में रहता था। बुधवार भोर में परिवार झोपड़ी के बाहर सो रहा था, तभी ट्रक पीछे करते समय उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। नैनी थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि घटना के वक्त ट्रक बैक हो रहा था और इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?