Breaking News

फेंगल तूफान से बढ़ा तापमान, ठंड से मिली राहत

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय फेंगल तूफान का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को शहर में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस कारण शहर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सर्द हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फेंगल तूफान का असर पूरी तरह समाप्त होने के बाद दिसंबर महीने में ठंड बढ़ेगी और अच्छी सर्दी महसूस होगी।

About admin

Check Also

बाढ़ में डूबीं कॉलोनियां, रिहायशी इलाके बने दरिया…97 हजार लोग प्रभावित, अरुणाचल में बारिश का जानलेवा कहर

अरुणाचल में बारिश का जानलेवा कहर! बाढ़ में डूबीं कॉलोनियां, रिहायशी इलाके बने दरिया; 97 …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?