Breaking News

बजावंड में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 200 हाइवा रेत जब्त

बस्तर के बजावंड इलाके में माइनिंग विभाग ने अवैध रेत खनन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी कर लगभग 200 हाइवा अवैध रूप से जमा रेत जब्त की है। इस रेत की मात्रा करीब 2000 घन मीटर है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

एनजीटी के आदेश के मुताबिक प्रदेश में 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत खनन, लोडिंग और भंडारण पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद बस्तर के नदियों में मशीनों का उपयोग कर रेत खनन और भंडारण चल रहा था। बजावंड के अलावा गरावंड, मालगांव, मारकेल, तुरेनार, करीतगांव, कलचा, नगरनार, तोकापाल और जगदलपुर ब्लॉक के आस-पास भी अवैध रेत जमा होता रहा है।

खनिज विभाग के मुताबिक इस रेत को विजय पॉल और अक्षय पॉल ने अवैध तरीके से जमा किया था। ग्रामीणों और मुखबिरों की सूचना पर कलेक्टर के आदेश से टीम ने दलबल के साथ रेड कर यह रेत जब्त की है। अब इस कार्रवाई से अवैध रेत माफिया में डर फैल गया है।

बताया जा रहा है कि जब्त की गई रेत प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों को रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।

यह बस्तर में रेत के अवैध खनन और भंडारण पर प्रशासन की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिसकी लोगों ने प्रशंसा की है।

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?