Breaking News

बलरामपुर: खेत में मिले 3 नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर जिले के दहेजवार गांव में खेत में तीन लोगों के नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। यह कंकाल किसके हैं, इसका पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बंद ईंट भट्ठे के पास खेत में मिले कंकाल
दहेजवार गांव में एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास किसान पारसनाथ के खेत में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने तीन नर कंकाल देखे। ये कंकाल करीब 20 मीटर के दायरे में पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने खेत को चारों ओर से बैरिकेडिंग कर जांच शुरू कर दी है।

गुम इंसान के मामले खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने जिले के गुम इंसान के मामलों की फाइलें खंगालनी शुरू कर दी हैं। जानकारी मिली है कि कुसमी थाना क्षेत्र से एक 35 वर्षीय महिला 27 सितंबर को अपनी 17 वर्षीय बेटी और 5 साल के बेटे के साथ लापता हुई थी। पुलिस को शक है कि ये नर कंकाल उन्हीं के हो सकते हैं।

परिजनों को बुलाया गया
पुलिस ने कुसमी से लापता परिवार के परिजनों को बुलाया है, ताकि कंकालों के पास मिले कपड़ों से उनकी पहचान की जा सके। इसके अलावा झारखंड के बरगढ़ के एक व्यक्ति पर तीनों को ले जाने का शक है। पुलिस उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

फिलहाल मामले की गहराई से जांच जारी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?