Related Articles
रविवार को टेडे़सरा चौक के पास तेज रफ्तार में आ रही वृंदा ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति और बच्चा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आरोपी बस चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, टेडेसरा निवासी चंद्र कुमार साहू अपनी पत्नी चंद्रप्रभा और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे गांव से चौक क्रॉस करके हाइवे पर पहुंचे, तेज रफ्तार से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
CHANNEL009 Connects India
