Breaking News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के बेहद नजदीक पहुंची पर्यटकों से भरी जिप्सी, सुरक्षा पर सवाल

Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वायरल वीडियो में दिखाया गया कि एक बाघ शिकार को मुंह में दबाए बैठा था और ड्राइवर ने पर्यटकों के रोमांच के लिए अपनी जिप्सी को बाघ के बेहद नजदीक ले जाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान पर्यटकों की जान जोखिम में थी क्योंकि बाघ शिकार करते समय काफी आक्रामक होता है।

यह घटना बांधवगढ़ के बफर जोन में हुई, जहां जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघ को शिकार करते हुए बहुत पास से देखा। जिप्सी का ड्राइवर पर्यटकों को बाघ के नजदीक ले आया, जिससे बाघ के हमले का खतरा बढ़ गया।

वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब बाघ शिकार करता है, तो वह बहुत आक्रामक हो सकता है, और उसके पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। फिर भी, ड्राइवर ने यह जोखिम लिया और पर्यटकों को बाघ के नजदीक लाकर खड़ा कर दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?