Breaking News

बारां में NH-27 पर हादसा: अहमदाबाद जा रहे युवक की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग घायल

राजस्थान के बारां जिले के अंता क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के 7 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

अहमदाबाद जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे। वे मध्य प्रदेश के भिंड से अहमदाबाद जा रहे थे। डेरू माता जी के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खेत में जा गिरा।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

MP के युवक की इलाज के दौरान मौत

हादसे में घायल दिलीप दिवाकर, निवासी भिंड (मध्य प्रदेश), की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।

तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है, जबकि बाकी लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

अमरोहा हाईवे पर ई-रिक्शा जलकर खाक, टायर फटने से मचा अफरा-तफरी

अमरोहा के गजरौला में NH-9 पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। मुरादाबाद की ओर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?