Breaking News

बालोतरा फैक्ट्री हादसा: स्लज टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत

राजस्थान के बालोतरा शहर में एक निजी कपड़ा फैक्ट्री में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रीको इंडस्ट्रियल एरिया के तीसरे फेज में स्थित फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

टैंक में जहरीली गैस से बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के स्लज टैंक की सफाई का काम चल रहा था। सफाई के दौरान तीन मजदूर टैंक के अंदर उतरकर काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक के अंदर अचानक जहरीली गैस फैल गई, जिससे तीनों मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

इसके बाद मजदूरों को तुरंत बाहर निकालकर नाहटा जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

हादसे में मरने वाले मजदूरों की पहचान गुमनाराम (30), श्रवण (25) और विशंभर (54) के रूप में हुई है। तीनों फैक्ट्री में सफाई का काम कर रहे थे।

अस्पताल में लगी लोगों की भीड़

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार के लोग और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इससे अस्पताल का माहौल काफी गमगीन हो गया।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी अस्पताल पहुंच गया। एसडीएम और डीएसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लोगों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद नाराज लोगों ने नाहटा जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और रास्ता रोककर विरोध जताया। पुलिस और प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?