Breaking News

बिलासपुर MIC बैठक: 5.50 करोड़ का स्ट्रीट लाइट टेंडर रद्द, 37 प्रस्तावों पर चर्चा

बिलासपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की पहली बैठक में सड़क, नाली, पानी और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई। बैठक में कुल 37 प्रस्ताव पास किए गए

स्ट्रीट लाइट टेंडर पर हंगामा, 5.50 करोड़ का टेंडर रद्द

नगर निगम ने शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 5.50 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था, जिसे जांजगीर की उदयश्री ग्रुप कंपनी को दिया गया था। MIC सदस्य विजय ताम्रकार ने इस टेंडर पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आमतौर पर 20-25% बिलो रेट पर काम होता है, लेकिन यह टेंडर सिर्फ 2.31% बिलो रेट पर दिया गया, जिससे नगर निगम को 1.25 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता था। इस पर बैठक में जमकर बहस हुई और टेंडर को रद्द कर दिया गया

पेयजल समेत 37 प्रस्ताव पास

नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 5 बजे विकास भवन के दृष्टि सभागार में बैठक हुई।
बैठक में गर्मी को देखते हुए शहर में पानी की सप्लाई को सुधारने के लिए अहम कदम उठाने पर सहमति बनी। साथ ही, सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई

स्ट्रीट लाइट टेंडर को लेकर विवाद

बैठक में यह चर्चा भी हुई कि शहर में स्ट्रीट लाइट का ठेका भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ नेता की कंपनी को ही मिलता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस टेंडर को निरस्त करने का मकसद उसी नेता को नया टेंडर दिलवाना हो सकता है

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?