Breaking News

बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफ़ा, दिसंबर तक दौड़ेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के सीजन में जब यूपी-बिहार की ज्यादातर ट्रेनें फुल हो गई हैं, तब यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली-भागलपुर रूट समेत कई रास्तों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे ताकि यात्रियों को सीट मिलने में आसानी हो सके।

27 सितंबर से 8 नवंबर तक मालदा–उधना स्पेशल

रेलवे ने मालदा–उधना स्पेशल ट्रेन (03417 अप/03418 डाउन) की घोषणा की है। यह ट्रेन हर शनिवार चलेगी और दोपहर 3:35 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यहां इसका स्टॉपेज 10 मिनट का होगा। यह ट्रेन गया, नवादा और किऊल होकर गुजरेगी। वापसी में यह ट्रेन उधना से सोमवार को चलेगी और मंगलवार सुबह 10:25 बजे भागलपुर पहुंचेगी

दिल्ली–भागलपुर रूट पर भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिल्ली से भागलपुर रूट पर विशेष ट्रेन (04064 अप/04063 डाउन) 23 सितंबर से 25 नवंबर तक हर मंगलवार चलेगी। यह दिल्ली से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा भागलपुर से अगले दिन होगी।

मानसी जंक्शन से दिल्ली तक नई ट्रेन

यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पहली बार मानसी जंक्शन (खगड़िया) से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरू हो रही है। नई दिल्ली–मानसी स्पेशल (04454 अप/04453 डाउन) दिल्ली से 20 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी। वहीं मानसी से यह ट्रेन 22 सितंबर से 1 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। इससे खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर और आसपास के यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

पर्यटन और धार्मिक यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ट्रेनें न सिर्फ प्रवासी मजदूरों की यात्रा आसान करेंगी बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देंगी। खगड़िया के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कात्यायनी स्थान जैसे धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं की पहुंच और आसान हो जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?