Breaking News

बी-2 बायपास सिग्नल फ्री चौराहा: इसी माह शुरू होगी टोंक रोड

बी-2 बायपास सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट के तहत मई के अंत तक क्लोवर लीफ के नीचे वाली टोंक रोड को शुरू कर दिया जाएगा। इससे सांगानेर-दुर्गापुरा की ओर आने-जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी और उन्हें जवाहर सर्किल से घूमकर नहीं आना पड़ेगा। वाहन सीधे क्लोवर लीफ के नीचे और अंडरपास के ऊपर से निकल सकेंगे।

जेडीए ने दोनों तरफ तीन-तीन लेन यानी 10.5 मीटर चौड़ाई वाली सड़क का निर्माण किया है। सड़क पर डामरीकरण और डिवाइडर का काम पूरा हो गया है। मई के अंत तक ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। इससे पहले 15 मार्च को जेडीए ने मानसरोवर से जवाहर सर्किल की ओर आने वाले वाहनों के लिए अंडरपास शुरू किया था।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?