Breaking News

बूंदी में विकास कार्यों का निरीक्षण: झील किनारे सफाई, बिजली कनेक्शन और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

बूंदी में बुधवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने खेल संकुल में खेल सुविधाओं, नवल सागर झील पर पर्यटन विकास, मीरा गेट, महावीर कॉलोनी, नैनवां रोड, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और पुलिस लाइन क्षेत्र में जैतसागर नाले के निर्माण का अवलोकन किया। साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की।

कलक्टर ने खेल संकुल में मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण कर कहा कि सॉफ्टबॉल मैदान जल्द बनाना होगा। महावीर कॉलोनी से नैनवां रोड पुलिया तक दीवार बनाने का काम तेजी से पूरा करें। पुलिस लाइन से देवपुरा तक नाले की सफाई भी समय पर होनी चाहिए।

पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए नैनवां रोड पर बने सीडब्लूआर और विकास नगर ओएचएसआर को जन स्वास्थ्य विभाग की पाइपलाइन से जल्दी जोड़ने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद कलक्टर नवल सागर झील पहुंचे और वहां पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने झील के किनारे जमा कचरा साफ कराने, यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन के लिए बिजली कनेक्शन जल्दी कराने और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

एक्सक्लूसिव: खिलाड़ियों के लिए तय फंड अफसरों के पूल, क्लब और कॉलोनियों में खर्च किए गए।

खिलाड़ियों के लिए तय फंड का गलत इस्तेमाल! एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: अफसरों के पूल, क्लब और …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?