Breaking News

भारत की मजबूत शुरुआत, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत क्रीज़ पर डटे

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में अच्छी शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन और ऋषभ पंत क्रीज़ पर टिके हुए हैं और टीम को आगे ले जा रहे हैं।

टी-ब्रेक से पहले कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आउट हो चुके हैं। शुभमन गिल सिर्फ 12 रन बना पाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने शानदार 58 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने भी उपयोगी 46 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में तीन अलग-अलग खिलाड़ियों को सफलता मिली। बेन स्टोक्स, लियम डॉसन और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट लिया।

टी-ब्रेक तक भारत की स्थिति मज़बूत लग रही है और फैंस को उम्मीद है कि पंत और सुदर्शन मिलकर स्कोर को और आगे ले जाएंगे। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार दिख रही है और अगर साझेदारी लंबी चली तो भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ सकता है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?