Breaking News
shahbaz sharif

भारत के जवाबी एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप, शहबाज शरीफ ने बुलाई आपात बैठक

इस्लामाबाद। भारत की ओर से हाल ही में किए गए जवाबी सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आनन-फानन में इस्लामाबाद स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में एक आपातकालीन सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के पहले से लिए गए निर्णयों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया। इसमें यह भी कहा गया कि पाकिस्तान की जनता अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है।

शरीफ ने दी सख्त चेतावनी
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ ने चेताया कि यदि पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता या आत्मनिर्णय के अधिकार को कोई खतरा हुआ, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारी सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा।”

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अतीत में पाकिस्तान ने भारतीय ड्रोन और विमानों को मार गिराया है, जो देश की रक्षा प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शरीफ ने भरोसा जताया कि पाक सेना की पेशेवर क्षमताएं किसी भी खतरे को विफल करने में सक्षम हैं।

भारतीय रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया
इस घटनाक्रम के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के अड्डों को निशाना बनाकर सेना ने देश का मान बढ़ाया है।

राजनाथ सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि यह ऑपरेशन इतने सटीक और संयमित तरीके से किया गया कि किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने सेना के हथियारों की गुणवत्ता की भी प्रशंसा की।

वहीं, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने भविष्य में कोई दुस्साहस किया, तो उसे भारत की तरफ से कठोर और निर्णायक जवाब मिलेगा।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?