Breaking News

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर पर्थ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही भारत पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराने वाली पहली टीम बन गई है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने शानदार बल्लेबाजी की और 487 रन बनाए। इस तरह भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का विशाल लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 238 रन पर आउट हो गई।

भारत की ऑस्ट्रेलिया में यह अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 295 रनों से जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत ने 1977 में मेलबर्न में 222 रन से जीत हासिल की थी, और 2018 में भी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया था।

भारत ने पर्थ की तेज और उछाल वाली पिच पर शानदार खेल दिखाया और 2021 में गाबा के बाद पर्थ का भी घमंड तोड़ दिया। अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में अपना दबदबा कायम किया है।

About admin

Check Also

IPL में मिला था देश छोड़ने और नागरिकता बदलने का ऑफर, राशिद खान का शॉकिंग खुलासा https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rashid-khan-shocking-revelation-offer-change-citizenship-during-ipl-aksp-dskc-2527860-2026-04-19

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?