Breaking News

भीलवाड़ा समाचार: 46 गांवों का होगा विकास, खर्च होंगे 9 करोड़

भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले के हुरड़ा और शाहपुरा ब्लॉक की 10 पंचायतों के 46 गांवों का विकास किया जाएगा। इस कार्य के लिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की ओर से पुनर्स्थापन योजना के तहत 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन गांवों में पेयजल, चिकित्सा और भूमि सुधार जैसे कार्य किए जाएंगे।

पुनर्स्थापन योजना के तहत विकास कार्य
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर हिंदुस्तान जिंक इन 46 गांवों में पुनर्स्थापन योजना के तहत 25 करोड़ रुपए के कार्य करेगा। फिलहाल, कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में 8 करोड़ 90 लाख रुपए के 12 कार्यों को मंजूरी दी गई है, जो सभी सीएसआर के तहत होंगे।

इन पंचायतों में होंगे विकास कार्य
हुरड़ा ब्लॉक के आंगूचा, बराड़िया, बडला, भोजरास, हुरड़ा, कोटड़ी, रूपाहेली और शाहपुरा ब्लॉक के कोठियां, ईटड़िया व अरवड़ पंचायतों के 46 गांवों में यह कार्य होंगे। इनमें कृषि मृदा की गुणवत्ता सुधार के लिए 2 गांवों में 304 टन जिप्सम का वितरण और उपचार किया जाएगा। 14 गांवों में पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाए जाएंगे और 2 गांवों में पानी की टंकी का निर्माण जलदाय विभाग की ओर से करवाया जाएगा। पशुओं के पानी के लिए 29 पशुखेळी भी बनाई जाएगी।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?