Breaking News

भोपाल में बनेगा मध्यप्रदेश का पहला सौर ऊर्जा रिसर्च सेंटर, 550 करोड़ रुपये की लागत

भोपाल: मध्यप्रदेश में अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए एक नया कदम उठाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस रिसर्च सेंटर के निर्माण में लगभग 550 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

यह रिसर्च सेंटर 53.75 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा, जो आइसर को मुफ्त में दी गई है। केंद्र सरकार ने भोपाल के आइसर को पांच रिसर्च टारगेट सौंपे हैं, जिनके लिए वित्तीय सहायता देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों जैसे गेल इंडिया, कोल इंडिया और इंडियन ऑयल के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से प्राप्त होगी।

इस रिसर्च सेंटर को दो साल के अंदर तैयार किया जाएगा और इसे आईआईएसईआर के विभिन्न विभागों के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर के साथ-साथ एमटेक-रिन्यूएबल एनर्जी कोर्स भी शुरू किया जाएगा, जिससे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नई रिसर्च हो सकेगी।

राज्य सरकार द्वारा आइसर को 21.5 हेक्टेयर सरकारी ज़मीन पर स्थाई पट्टा जारी किया जाएगा, और इसका वार्षिक लीज रेंट केवल एक रुपये होगा।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?