Breaking News

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को लेकर चिंता, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस

इस साल महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है। टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगा। इस वर्ल्ड कप में दुनिया की टॉप-8 महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही एक बड़ी चिंता सामने आ गई है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने अभी तक बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने के लिए राज्य सरकार से अनुमति नहीं ली है। यही नहीं, सरकार की तरफ से भी अब तक कोई मंजूरी नहीं दी गई है। जबकि टूर्नामेंट का पहला मैच – भारत बनाम श्रीलंका – इसी स्टेडियम में होना तय है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 4 मैच खेले जाने हैं, जिनमें भारत के दो मुकाबले और एक सेमीफाइनल मैच भी शामिल है:

30 सितंबर: भारत vs श्रीलंका

3 अक्टूबर: इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका

26 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश

दूसरा सेमीफाइनल

बेंगलुरु भगदड़ का असर

इस अनिश्चितता के पीछे की वजह जून में हुई बेंगलुरु भगदड़ की घटना मानी जा रही है, जिसमें 11 लोगों की जान गई थी। उस घटना के बाद से कर्नाटक सरकार सार्वजनिक आयोजनों को लेकर सतर्क हो गई है। यही कारण है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम को अब तक मैचों की इजाजत नहीं मिली है।

KSCA के एक अधिकारी ने बताया, “हमने राज्य सरकार को पत्र लिखा है और उनकी अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने मैचों को लेकर कोई सख्त ‘ना’ नहीं कहा है। अगर ऐसा होता तो महाराजा टी20 टूर्नामेंट को भी रोक दिया जाता, जबकि उसे सिर्फ मैसूर में शिफ्ट किया गया है।”

अब सबकी निगाहें सरकार के फैसले पर  देखना होगा कि राज्य सरकार कब तक मंजूरी देती है, क्योंकि अगर इजाजत नहीं मिलती है, तो मैचों को किसी और शहर में शिफ्ट करना पड़ सकता है, जिससे आयोजन में काफी बदलाव आ सकते हैं।

About Hussain

Check Also

SIR- तीसरा फेज घोषित, हरियाणा-उत्तराखंड समेत 19 राज्य-UT शामिल:37 करोड़ वोटर्स का वेरिफिकेशन होगा; अब सिर्फ हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख का शेड्यूल आना बाकी

SIR का तीसरा फेज घोषित, 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल 37 करोड़ वोटर्स …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?