Breaking News

मानसून से पहले सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास, दीया कुमारी बोलीं- नहीं होगी जलभराव की समस्या

जयपुर

सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवानी निकेतन, ढेहर के बालाजी, अल्का सिनेमा, 1 नंबर सन एण्ड मून, मुरलीपुरा और विद्याधर नगर जैसे क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को 36.88 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से लोग कई सालों से परेशान थे, लेकिन इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा।

दीया कुमारी ने बताया कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट आ रहे हैं, जैसे रेलवे ओवर ब्रिज, बालिका कॉलेज और सैटेलाइट अस्पताल। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य जनसमस्याओं को हल करने के लिए वे जल्द ही इलाके में साप्ताहिक जनसुनवाई शुरू करेंगी।

सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवानी निकेतन, ढेहर के बालाजी, अल्का सिनेमा, 1 नंबर सन एण्ड मून, मुरलीपुरा और विद्याधर नगर जैसे क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही, वार्ड नं 4 में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से सर्वोदय कॉलोनी से लालाराम नगर बढारना में जल निकास ड्रेनेज का शिलान्यास भी किया गया है।

दीया कुमारी के सतत प्रयासों के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण ने इसके लिए 26.52 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी कर दिए हैं। सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट के पहले चरण में 16.09 करोड़ रुपये की लागत से सीकर रोड के पूर्वी तरफ और 20.53 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के पश्चिमी दिशा में नाले का निर्माण होगा। दूसरे चरण में वीकेआई से सेंट्रल स्पाइन होते हुए बड़ी-खेड़ा और मुरलीपुरा में 19.21 करोड़ रुपये की लागत से नालों का निर्माण होगा। तीसरे चरण में 13.29 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास रोड और खेतान अस्पताल के पीछे नाले का निर्माण होगा।

इस दौरान जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?