Breaking News

मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना: दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज करेगी राजस्थान सरकार

मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना: राजस्थान सरकार ने दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त बच्चों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस योजना की निगरानी करेगा।

योजना का उद्देश्य: राजस्थान में बहुत से बच्चे दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन आर्थिक मदद न मिलने के कारण उनका इलाज संभव नहीं हो पाता। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को समय पर इलाज और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

पात्रता:

  • आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है या कम से कम तीन साल से राज्य में रहना चाहिए।
  • बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने का प्रमाण पत्र सक्षम चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त करना होगा।

उपचार में मदद:

  • 50 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज दिया जाएगा।
  • हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

56 दुर्लभ बीमारियां: राज्य सरकार ने इस योजना में 56 दुर्लभ बीमारियों को शामिल किया है, जिनमें प्रमुख रूप से एड्रिनोल्यूकोडिस्ट्राफी, क्रोनिक गैरन्यूलोमेटस, ऑस्टियोपेट्रोसिस, टाइरोसीनीमिया, सिस्टिक फाइब्रोसिस, डुचेन मस्कुलर डिस्टॉफी और अन्य शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन: चिन्हित बच्चों के लिए एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?