Breaking News

मुहाना मंडी में बढ़े बारीक हरी मिर्च, नींबू और लहसुन के दाम

राजधानी जयपुर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हुए दिखाई दिए। खासकर बारीक हरी मिर्च और नींबू के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आज मंडी में बारीक हरी मिर्च 110 से 120 रुपये प्रति किलो बिकी, जबकि नींबू 100 से 105 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं आलू-प्याज मंडी में लहसुन के दाम भी बढ़े, जो आज 30 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच बिके।

हालांकि आलू, प्याज और टमाटर के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।

मुहाना मंडी में आज के सब्जी भाव (प्रति किलो)

  • टमाटर हाइब्रिड – 17 से 18 रुपये

  • टमाटर देसी – 5 से 14 रुपये

  • मटर – 21 से 22 रुपये

  • हरी मिर्च – 35 से 50 रुपये

  • बारीक हरी मिर्च – 110 से 120 रुपये

  • फूलगोभी – 10 रुपये

  • पत्तागोभी – 6 से 8 रुपये

  • करेला – 35 से 40 रुपये

  • शिमला मिर्च – 35 से 50 रुपये

  • नींबू – 100 से 105 रुपये

  • लौकी – 14 से 16 रुपये

  • भिंडी – 40 से 55 रुपये

  • अदरक – 54 से 55 रुपये

  • ग्वार फली – 70 से 80 रुपये

  • बैंगन – 15 से 20 रुपये

  • कद्दू – 14 से 16 रुपये

  • खीरा (पॉलीहाउस) – 15 से 20 रुपये

  • टिंडा – 12 से 30 रुपये

  • गाजर – 10 से 12 रुपये

  • मूली – 15 से 16 रुपये

आलू-प्याज मंडी के भाव

  • आलू – 6 से 9 रुपये

  • प्याज – 8 से 15 रुपये

  • लहसुन – 30 से 100 रुपये

व्यापारियों के अनुसार मंडी में सब्जियों की आवक के अनुसार भाव में रोजाना थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?