Breaking News

मेडिकल शॉप से प्रतिबंधित दवा सीज: अल्प्राजोलम की टेबलेट और कोडीन की बोतल जब्त, नशे की तलब मिटाने के लिए लेते लोग

ड्रग विभाग की टीम ने कोटा के चंद्रेसल रोड स्थित खारी बावड़ी इलाके में एक मेडिकल शॉप पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की टेबलेट और कोडीन की सिरप जब्त की गई हैं। मेडिकल शॉप संचालक इन दवाइयों को बिना बिल के बेच रहा था।

कार्रवाई का विवरण

सहायक औषधि नियंत्रक प्रहलाद मीणा ने बताया कि चंद्रेसल रोड स्थित बाबा फार्मा पर यह कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवा खरीद का बिल था, लेकिन दवा बेचने का बिल नहीं था। ये दवाइयां बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक रही थीं।

जब्त की गई दवाइयां

मेडिकल स्टोर से अल्प्राजोलम की 300 टेबलेट और कोडीन सिरप की 500 शीशी (100 ML) बरामद की गई हैं। संचालक से दवा बेचने के बिल मांगे गए, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करवा सका। इस पर टेबलेट और सिरप को सीज कर नोटिस जारी किया गया और जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दवाइयों का दुरुपयोग

अल्प्राजोलम टेबलेट तनाव से राहत और नींद के लिए, जबकि कोडीन सिरप खांसी के इलाज के लिए उपयोग की जाती है। हालांकि, नशे के आदी व्यक्ति अपनी तलब मिटाने के लिए इन दवाओं का सेवन करते हैं, जिससे इनका दुरुपयोग बढ़ गया है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?