Related Articles
आज, 10 दिसंबर को शाम 6:30 बजे मोहन कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें स्कूल फीस को लेकर नए नियमों की मंजूरी और सप्लीमेंट्री बजट से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।
चूंकि 13 दिसंबर को मोहन सरकार का एक साल पूरा हो जाएगा और 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, इसलिए इस बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
इन प्रस्तावों पर हो सकती है मंजूरी:
- सीएम मोहन यादव स्कूल फीस को लेकर नए नियम लागू कर सकते हैं।
- भाजपा जनकल्याण पर्व कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जिसमें मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।
- शीतकालीन सत्र के दौरान सप्लीमेंट्री बजट संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है।
- शीतकालीन सत्र में रखे जाने वाले विधेयकों पर भी मंजूरी मिल सकती है।
- किराएदारी अधिनियम और अन्य विधेयकों पर भी चर्चा होगी।
CHANNEL009 Connects India
