Related Articles
UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू से बाहर वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उन्होंने बताया कि अब अनुराग की हालत स्थिर है और टीम लगातार उनके साथ अस्पताल में मौजूद है।
सोशल मीडिया पर किया था भावुक पोस्ट
कुछ समय पहले अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर अपने भावुक पोस्ट और लाइव वीडियो के कारण चर्चा में आ गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बताया था कि वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और अपने परिवार के साथ रिश्तों को लेकर भी कई बातें कही थीं।
पत्नी ने भी किया पोस्ट
अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर बात पूरी सच्चाई नहीं होती। असल जिंदगी की सच्चाई अक्सर अलग होती है और इंसान के व्यवहार और उसके कर्म ही उसकी असली पहचान होते हैं।
परिवार में मतभेद की बात भी आई सामने
बताया जा रहा है कि अनुराग और उनकी पत्नी की इंटर-कास्ट शादी को लेकर परिवार में मतभेद थे। अनुराग ने अपने एक व्लॉग में कहा था कि उन्होंने परिवार को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार इस शादी से खुश नहीं था और शादी के कार्यक्रम में शामिल भी नहीं हुआ।
CHANNEL009 Connects India
