Breaking News

यूपी: सहायक आयुक्त ड्रग 35 हजार में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दे रहा था, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

यूपी के मुरादाबाद में विजिलेंस ने एक सहायक आयुक्त ड्रग को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वह मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने के बदले 35 हजार रुपये मांग रहा था।

विजिलेंस की बरेली सेक्टर की टीम ने आरोपी मनु शंकर को ट्रैप करने के लिए एक जाल बिछाया। गुरुवार को मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के लिए आवेदक ने पहली किस्त के 15 हजार रुपये दिये, तभी विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

इससे पहले, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि मनु शंकर मेडिकल स्टोर खोलने के नाम पर उससे 35 हजार रुपये मांग रहा था। शिकायत के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस की तलाशी में आरोपी के पास से डेढ़ लाख रुपये और बरामद हुए हैं। इस मामले में अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?