Breaking News

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 13 जिलों में बनेंगे 21 नए गौ संरक्षण केंद्र

योगी सरकार ने किसानों को छुट्टा जानवरों से मुक्ति दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा, अमेठी, लखीमपुर खीरी, हाथरस समेत 13 जिलों में 21 नए गौ संरक्षण केंद्र बनाने के लिए 16.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सरकार ने प्रत्येक गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए करीब 80 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इन गौ संरक्षण केंद्रों का उद्देश्य किसानों को छुट्टा जानवरों से राहत दिलाना है, जो उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

ये गौ संरक्षण केंद्र इन स्थानों पर बनाए जाएंगे:

  • गोंडा (महादेवा)
  • अमेठी (कठौरा)
  • बरेली (जैनपुर और कद्राबाद)
  • हाथरस (नगला गढ़)
  • मिर्जापुर (खरीहट)
  • लखीमपुर (समैसा)
  • कानपुर देहात (बमरौली घाट)
  • ललितपुर (हरदारी)

हर एक गौ संरक्षण केंद्र पर 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?