Breaking News

राजस्थान की स्कूली छात्राओं के लिए 85 करोड़ का एमओयू, शौचालय निर्माण की सुविधा

राजस्थान की स्कूली छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए 85 करोड़ रुपये का एमओयू किया है। यह कदम छात्राओं को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधा प्रदान करने के लिए उठाया गया है।

यह एमओयू स्कूल शिक्षा विभाग और सोशल डवलपमेंट एंड रिसर्च सोसाइटी के बीच हुआ है। एमओयू पर हस्ताक्षर गोपाल जालान ने किए, जबकि इस मौके पर राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस परियोजना के पहले चरण में जयपुर, भरतपुर और कोटा जिलों में 7 करोड़ रुपये की लागत से शौचालय बनाए जाएंगे। अगले दो चरणों में 19-19 जिलों में और शौचालय बनाए जाएंगे। इस पहल से छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?