Breaking News

राजस्थान के श्रीराम यादव ने 6000 फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलीमंजारो को किया फतह

सीकर जिले के अजीतगढ़ ब्लॉक के खटकड़ गांव के निवासी पर्वतारोही श्रीराम यादव ने अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत किलीमंजारो (गिलमन पाइंट) को सिर्फ चार दिनों में फतह कर भारत का नाम रोशन किया है।

5681 मीटर ऊंचाई तक का सफर
श्रीराम यादव ने 14 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे किलीमंजारो की 19,000 फीट ऊंचाई पर पहुंचकर भारतीय तिरंगा फहराया। यह पर्वत विश्व का ऐसा अकेला पर्वत है जो किसी पर्वत श्रृंखला का हिस्सा नहीं है। यह तंजानिया में स्थित निष्क्रिय ज्वालामुखी है।

असाधारण साहस और संघर्ष
यात्रा के दौरान श्रीराम ने शून्य से नीचे के तापमान, कम ऑक्सीजन और तेज हवाओं का सामना करते हुए कई चुनौतियों को पार किया। कड़ाके की ठंड और कठिन मौसम के बीच श्रीराम ने अपनी मंजिल तक पहुंचने का अद्भुत साहस दिखाया।

पहले भी दिखा चुके हैं जज्बा

  • श्रीराम ने हाल ही में एवरेस्ट बेस कैंप को 6 दिनों में और लद्दाख के जोजिला दर्रे की मचोई चोटी को केवल 9 घंटों में फतह किया था।
  • उन्होंने किलीमंजारो पर अहीर रेजिमेंट का झंडा भी फहराया।

पानी और पर्यावरण बचाने का संदेश
इस उपलब्धि के दौरान श्रीराम ने लोगों को “पानी बचाओ, मिट्टी बचाओ, पेड़ बचाओ” का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
अजीतगढ़ के क्षेत्रवासियों ने आठ नवंबर को श्रीराम को तिरंगा भेंट कर रवाना किया था। अब 21 नवंबर को दोपहर 11 बजे श्रीराम के अजीतगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

श्रीराम की इस अद्भुत सफलता ने न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?