Breaking News

राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में बिजली गुल, आधे घंटे तक अफरा-तफरी

जयपुर: राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में गुरुवार को दोपहर अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। बिजली कटने से धनवंतरी ओपीडी ब्लॉक में अंधेरा छा गया, जिससे एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीनें बंद हो गईं। मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अचानक बिजली जाने से अस्पताल का कामकाज ठप हो गया। कंप्यूटर सिस्टम और लिफ्ट भी काम करना बंद कर दिए, जिससे मरीजों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा। बिजली कटने की वजह से बिलिंग और पर्ची बनाने का काम भी रुक गया, जिससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बारिश के कारण बिजली सप्लाई सिस्टम में फाल्ट आ गया था, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया। हालांकि, यह घटना अस्पताल में दूसरी बार हुई है, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?