Breaking News

राजस्थान न्यूज: मैटरनिटी लीव से लौटीं टीना डाबी को जयपुर में मिली पोस्टिंग, ईजीएस राजस्थान का पद संभालेंगी

जयपुर

टीना डाबी को प्रदेश सरकार ने ईजीएस राजस्थान, जयपुर के पद पर स्थानांतरित किया है। हाल ही में मैटरनिटी लीव से लौटीं टीना पहले जैसलमेर की जिला कलेक्टर थीं।

आईएएस अधिकारी टीना डाबी को राजस्थान में नई पोस्टिंग मिली है। भजनलाल सरकार ने उन्हें एपीओ से हटाकर ईजीएस राजस्थान जयपुर के पद पर स्थानांतरित किया है। जुलाई 2023 में मैटरनिटी लीव पर गईं टीना का अवकाश समाप्त हो चुका है, जिसके बाद उन्हें यह पोस्टिंग दी गई है।

टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से जैसलमेर के लोगों का धन्यवाद किया और अपने कार्यकाल के दौरान मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें प्राइम पोस्टिंग नहीं मिली और अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पद पर भेजा गया है।

टीना डाबी हमेशा खबरों में रही हैं, चाहे वह करियर हो या व्यक्तिगत जीवन। आईएएस अतहर आमिर खान से तलाक के बाद आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी और अपने कार्यकाल के दौरान स्वच्छ जैसान और लेडीज फर्स्ट (जैसान शक्ति) जैसी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करके उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?