Breaking News

राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है 150 यूनिट फ्री बिजली

जयपुर। राजस्थान सरकार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 की बजाय 150 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए पीएम सूर्यघर योजना से इसे जोड़ा जाएगा। योजना के तहत हर उपभोक्ता को 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

कैसे मिलेगा फायदा?

  • केंद्र सरकार 30,000 रुपये की सब्सिडी देगी।

  • बाकी राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

  • इस योजना को 28 मार्च से लागू किया जा सकता है।

सरकार दो विकल्पों पर कर रही विचार

  1. उपभोक्ता के नाम पर लोन लिया जाए, लेकिन भुगतान सरकार करे।

  2. पूरी लागत सरकार खुद वहन करे।

ऊर्जा विभाग ने इस प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेज दिया है, जहां अंतिम फैसला लिया जाएगा।

किन्हें नहीं मिलेगा अभी फ्री बिजली का लाभ?

  • जिन उपभोक्ताओं की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह नहीं है, उनके लिए सामुदायिक सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

  • इसके लिए नजदीकी विद्युत सब-स्टेशन या सामुदायिक केंद्रों पर पैनल लगाने की योजना है।

  • अभी तक 36 लाख उपभोक्ता इस योजना में रजिस्टर नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें फिलहाल फ्री बिजली का लाभ नहीं मिलेगा।

सोलर पैनल से कैसे बनेगी बिजली?

  • 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल हर दिन 4 से 5 यूनिट बिजली बनाएगा।

  • इस तरह हर महीने 150 यूनिट बिजली मिलेगी।

अभी कितने उपभोक्ता फ्री बिजली का लाभ ले रहे हैं?

  • अभी 96 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सालाना 5600 करोड़ रुपये की मुफ्त बिजली मिल रही है।

  • इसमें से 62 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि ड्राफ्ट वित्त विभाग को भेज दिया गया है, और सरकार जल्द ही इस पर फैसला लेगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?