Breaking News

राजस्थान में दिनदहाड़े टेलर की हत्या

जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक 14 साल के नाबालिग ने गुस्से में आकर एक बुजुर्ग टेलर की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

क्या है मामला?

यह घटना सुबह करीब 10 बजे पक्का बंधा चौराहे के पास हुई। नाबालिग अपनी सिलाई के लिए कपड़े लेने दुकान पर गया था, लेकिन कपड़े समय पर तैयार नहीं मिले। इस पर नाबालिग को गुस्सा आ गया और उसने 60 साल के टेलर सूरजमल प्रजापत पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक सूरजमल प्रजापत चौमूं के रहने वाले थे और वहां टेलर का काम करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनके बेटे चौमूं में ही मिस्त्री का काम करते हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और हत्या में इस्तेमाल लाठी को जब्त कर लिया।

नाबालिग हिरासत में

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। आरोपी लड़का यूपी के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और चौमूं में मजदूरी करता था।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?