Related Articles
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गया। सीएम भजनलाल ने बीकानेर में राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के दौरान आयोजित किसान सम्मेलन में कहा कि अशोक गहलोत विधानसभा नहीं आते और सिर्फ ट्विटर पर सुर्खियां बटोरते हैं। इस पर गहलोत ने भी जवाब दिया और सीएम भजनलाल के पुराने ट्वीट को रीपोस्ट कर पलटवार किया।
गहलोत ने किया पलटवार
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यक्रम में मेरे ट्वीट्स पर टिप्पणी की।” इसके साथ ही उन्होंने भजनलाल शर्मा के ढाई साल पुराने ट्वीट को रीपोस्ट कर पूछा कि “आप कांग्रेस सरकार के समय बाजरे की MSP पर खरीद की मांग कर रहे थे, अब आपकी सरकार को डेढ़ साल हो गया है, तो बाजरे की खरीद कब शुरू होगी?”
सीएम भजनलाल का गहलोत पर निशाना
बीकानेर में कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, “अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में जनता के लिए क्या किया? वे सिर्फ ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत से दूर हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ट्विटर से काम नहीं चलता, जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को समझना पड़ता है और समाधान निकालना पड़ता है।”
राजनीतिक बहस जारी
यह ट्विटर वॉर राजस्थान की राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है। दोनों नेताओं की सोशल मीडिया पर बयानबाजी से यह साफ है कि आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक गर्मी और बढ़ने वाली है
CHANNEL009 Connects India
