Breaking News

राजस्थान में शीतलहर का असर, बढ़ी ठंड, माउंट आबू सबसे ठंडा

जयपुर: राजस्थान में बीते दो दिनों से शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। दिन में सूरज की तेज रोशनी के बावजूद हवाओं की वजह से ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, रात के समय पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की संभावना जताई है।

माउंट आबू सबसे ठंडा

गुरुवार रात प्रदेश में सबसे कम तापमान माउंट आबू का 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य शहरों में करौली का तापमान 7.6, सीकर का 7, जालोर का 8, पिलानी का 8.3, श्रीगंगानगर का 9, टोंक का 9.8, अजमेर का 9.9 और अलवर का 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जयपुर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और जोबनेर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड और बढ़ने के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। खासतौर पर उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

प्रदेश में ठंड का यह दौर जल्द ही तेज सर्दी में बदलने की संभावना है। लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?