Related Articles
नितिन गडकरी ने दी बड़ी सौगात
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के लिए नई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है। ये सड़कें करौली जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।
करौली में बनेगा 34 KM लंबा हाईवे
गडकरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर गंगापुर बाईपास और करौली बाईपास बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 33.48 किमी होगी। इस प्रोजेक्ट पर 963.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
हाईवे से होगा ट्रैफिक कम
राष्ट्रीय राजमार्ग-23 जयपुर जिले के कोथुन से शुरू होकर धौलपुर जिले के पास खत्म होता है। गंगापुर सिटी और करौली में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए बाईपास बनाया जाएगा। इससे दोनों शहरों में भीड़भाड़ कम होगी, सफर सुरक्षित और तेज होगा।
सीएम भजनलाल का आभार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के ‘उत्कृष्ट कनेक्टिविटी – विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
पहले भी मिल चुकी हैं बड़ी परियोजनाएं
हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने राजस्थान में हाईवे निर्माण के लिए 6621 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, आर्थिक विकास होगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
CHANNEL009 Connects India
